भोपाल में अव्यवस्था के खिलाफ फूटा गुस्सा, विभाग पर कार्रवाई के लिए सौंपा ज्ञापन

7/19/2022 4:11:01 PM

भोपाल (विवान तिवारी): भोपाल में राजवंश कॉलोनीवासियों ने मेमोरियल के सामने मोर्चा खोल दिया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जानकारी के मुताबिक करंट फैलने से गाय और सांपों सहित अन्य जीव जंतु की मौत के बाद लोग आक्रोशित है। जिसके बाद रहवासियों ने रात में लाइट बंद करने का आग्रह किया। लोगों ने बताया कि फीडर बंद नहीं करवाया जाता तो लोगो घरों तक करंट पहुंच जाता है।  

करंट फैलने को लेकर भयभीत लोग 

कॉलोनी में चारों तरफ पानी भरा है और एक खंबे में कई बिजली के तार लटक रहे हैं। तार टूटने से आसपास करंट फैल गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची निशातपुरा थाना पुलिस ने दोनों विभागों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दे कि कुछ दिन पहले भी यहां यहां विवाद हुआ था। 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh