इंसानों की बस्ती में लकड़बग्घा, दहशत में लोग, लकड़बग्घे को पकड़ने में नाकाम वन विभाग

1/31/2022 1:05:07 PM

देवास (एहतेशाम कुरेशी): माता टेकरी समेत तुलजा और चामुंडा टेकरी पर तीसरी बार लकड़बग्घा को स्थानीय लोगों ने देखा है। लोगों की शिकायत है कि इससे पहले भी लकड़बग्घा दो बार दिखाई दिया था। क्योंकि लोग माता टेकरी पर दर्शन करने के लिए आते हैं. लेकिन लकड़बग्घा दिखने के बाद सभी श्रद्धालुओं में भय और डर बैठ गया है। वन विभाग की टीम लकड़बग्घे को पकड़ने का प्रयास कर रही है। जिसके लिए वन विभाग ने टेकरी पर पिंजरा लगा दिया है। ताकि लकड़बग्घे को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। लेकिन अभी तक वन विभाग को सफलता नहीं मिली है। 

वहीं आसपास के लोगों में लकड़बग्घे को लेकर दहशत बरकरार है। स्थानीय लोगों का मानना है कि लकड़बग्घा काफी फुर्तिला होता है और वो बच्चे को अपना शिकार आसानी से बना सकता है. 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News