कचरे के ढेर, सूअरों के झुंड, नालियों में खड़ा पानी बना बीमारियों का घर, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे हो रहे परेशान

12/7/2021 6:07:37 PM

लखनादौन(पवन डेहरिया): सिवनी जिले के लखनादौन विधानसभा के सबसे बड़ी आदेगांव ग्राम पंचायत में नियमित सफाई नहीं हो रही है। सफाई कर्मी सड़क में सफाई करने के बाद एकत्रित कचरे को लोगों के घरों के सामने डाल कर चले जाते हैं। नालियों की सफाई महीनों तक नहीं होती है। इससे बदबू मार रही नालियों से रहवासियों के साथ-साथ पढ़ाई करने वाले बच्चों का बुरा हाल है। नगर के लोगों ने बताया है कि सफाई नहीं होने के कारण सड़क के किनारे कचरे के ढेर लग रहे है। वहीं नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी से बजबजा रही है। इससे न केवल बदबू फैल रही है बल्कि मच्छरों की संख्या भी बढ़ रही है। मच्छरों से क्षेत्र के लोग परेशान है। वहीं गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। कई बार नालियों की सफाई के लिए कहा जा चुका है फिर भी यहां नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। नाली से आ रही बदबू के कारण भी लोगों को और स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कतों से रूबरू होना पड़ रहा है। नगर के लोगों के मुताबिक ग्राम पंचायत का सफाई अमला हर दिन सफाई करने नहीं पहुंचता है। ऐसे में नगर की नालियां जाम हो गई है। इसके कारण लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया है कि ग्राम पंचायत की कचरा गाड़ी भी रोज नहीं आ रही है। इसके कारण भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



पालतू सुअर और मवेशियों से परेशान है क्षेत्रवासी
क्षेत्र के लोगों ने बताया है कि आवारा छोड़े गए पालतू मवेशियों और फालतू सुअर का का झुंड भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। मवेशियों और सुअर का झुंड धमाचौकड़ी मचाते रहता है। सड़क पर बैठे मवेशियों के कारण हादसे की संभावना भी बनी रहती है। इसके अलावा आवागमन वाली सड़कों में कचरे की झाड़ियां व गाजर घास ऊग आई है। इन कचरे के पौधों की कटाई ना होने से इनमें जहरीले जीव जंतु अक्सर निकलते रहते हैं। वहीं छतिग्रस्त नालियों में घरों का पानी जाम रहता है। जलभराव के कारण मच्छर, मक्खी की संख्या में इजाफ हो रहा है। जिसके कारण पढ़ने वाले बच्चों का और आम लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। वार्ड के लोगों ने बताया है कि ग्राम पंचायत द्वारा यहां कीटनाशक दबा का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है।

नगर में और आवागमन वाली सड़क की क्षतिग्रस्त नालियों में सफाई की सही व्यवस्था नहीं है। जिससे नाली की सफाई नहीं होने से बदबू के कारण स्कूल के शिक्षक और बच्चे व लोगों का बुरा हाल है। दबा का छिड़काव भी ग्राम पंचायत नहीं करा रही है। नालियों की सफाई नहीं होने के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। वार्ड में समस्याओं का अंबार है। सफाई नियमित नहीं हो रही है। कई जगह नाली जर्जर हो गई है।नालियां सफाई नहीं होने के कारण जाम हो गई हैं। जिससे गंदा पानी सड़कों पर आ रहा है जिससे स्कूल पढ़ने वाले बच्चे शिक्षक और आवागमन वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। और इससे मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। नगर में हर दिन सफाईकर्मी नहीं आ रहे है। लोगों के घरों के सामने कचरे के ढेर लगे रहते है। कई महीनों में सफाई करने आने वाले कर्मी कचरे को एक जगह लगाकर चले जाते हैं। इसके बाद कई दिन तक कचरा पड़ा रहता है क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। इसके कारण मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। इनके काटने से डेंगू मलेरिया जैसी घातक बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है। क्षतिग्रस्त नाली व सड़कों में नाली का गंदा पानी आ रहा है जिससे भी गंदगी फैल रही है।

meena

This news is Content Writer meena