एग्जाम देने जा रही नाबालिग के साथ हैवानियत, झाड़ियों के पीछे ले जाकर किया कुर्कम

10/9/2022 2:58:09 PM

रीवा (सुभाष मिश्रा): मध्य प्रदेश समेत रीवा में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन महिलाएं और किशोरियां दुष्कर्म का शिकार हो रही है। अब मऊगंज थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा परीक्षा देने जा रही थी और उसे एक युवक ने जबरन पकड़ लिया और उसके साथ दरिंदगी कर डाली। इसके बाद उसे धमकाते हुए छोड़ दिया।

झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म 

पुलिस की जानकारी के अनुसार नाबालिग कक्षा 10वीं की छात्रा है। जोकि शुक्रवार दोपहर परीक्षा देने अपनी ही दो छोटी बहनों के साथ स्कूल जा रही थी। बहने आगे निकल गईं और वह पीछे रह गई। इसी बीच गांव का 21 वर्षीय युवक शिवम केवट ने छात्रा का रास्ता रोक लिया और उसे झाडिय़ों के पीछे ले गया। छात्रा ने विरोध किया तो युवक ने उसका मुंह दबा लिया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किशोरी को धमकी दी और कहा कि यदि किसी के सामने मुंह खोला तो जान से मार देगा। 

पीड़िता ने शिक्षकों को बताई आपबीती 

छात्रा काफी डर गई लेकिन उसने परीक्षा नहीं छोड़ी और पेपर देने के बाद उसने महिला शिक्षकों को रेप की जानकारी दी। इसके बाद घर में सूचना पहुंची तो पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ FIR दर्ज कराई की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित रात 8 बजे छात्रा को लेकर परिजन थाने आए तो मेडिकल कराया गया है। रेप की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार की रात 11 बजे एफआईआर दर्ज की है।

आरोपी पर चलेगा बुलडोजर: पुलिस  

एएसपी अनिल सोनकर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। जिस तरह दुष्कर्म के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चल रहा है इस आरोपी के घर में भी बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh