देवव्रत और विभा सिंह की ये पुरानी तस्वीरें खोल सकती है कई बड़े राज! सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

12/30/2021 1:00:37 PM

राजनांदगांव(बसंत शर्मा): खैरागढ़ राज परिवार की कहानी रोज नया- नया मोड़ लेती नजर आ रही है। स्वर्गीय देवव्रत सिंह के निधन के बाद संपत्ति विवाद इतना बढ़ गया है कि अब यह लड़ाई सड़क तक आ पहुंची है। इसी बीच कुछ पुराने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें स्व देवव्रत सिंह विभा और अपने बच्चों के साथ देखे जा सकते हैं।



खैरागढ़ राज परिवार के संपत्ति विभाग के बीच कुछ वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।




इनमें स्वर्गीय देवव्रत सिंह और उनकी पत्नी विभा सिंह तथा उनके साथ उनकी बेटी शताक्षी सिंह, पुत्र आर्यव्रत सिंह परिवार के साथ हंसी मजाक कर रहे हैं। फिर ऐसा क्या हुआ कि स्व देवव्रत सिंह के बच्चों को विभा सिंह के खिलाफ ही प्रेसवार्ता लेनी पड़ी।


अब सवाल यह उठता है कि यदि सब कुछ ठीक चल रहा था तो फिर अपनी सौतेली मां विभा सिंह के खिलाफ बच्चे क्यों विरोध में सामने आ रहे है या फिर यह तस्वीर वायरल कर विभा समर्थक यह दिखाना चाहते हैं कि विभा सिंह से बच्चों के संबंध मधुर थे।



ऐसे और भी कई सवाल छिपे हैं, जो स्व देवव्रत सिंह की मृत्यु के साथ दफन हो गए और पीछे छूट गया तो सिर्फ विवाद।

meena

This news is Content Writer meena