पाइप लाइन फूटी, नहर में तब्दील हुई सड़क

3/1/2019 11:27:31 AM

ग्वालियर: मोतीझील रेलवे स्टेशन के पीछे सड़क मार्ग पर पानी की लाइन फूट गई। इससे दिन में 40 हजार लीटर से ज्यादा पानी सड़कों पर बह गया। पिछले दो दिन से बह रहा धीमी गति के पानी ने अचानक तेजी पकड़ ली। जब तक पीएचई विभाग इसे ठीक करता काफी पानी बर्बाद हो चुका था।



जानकारी के अनुसार, सड़क पर पानी की लिकेज दो दिन से हो रही थी। जिस पर पीएचई विभाग को सूचित किया गया। फॉल्ट सामने आने पर पीएचई के स्टाफ ने पानी की लाइन को जोड़ने का काम शुरू किया। शाम के समय लाइन का लीकेज बंद कर दिया गया। ज्यादा पानी सड़क पर बहता देखे पीएचई के अफसरों ने पानी की लाइन को ठीक करने के लिए गड्ढा खोदा। इसके बाद उसे सुधारा गया। इस लाइन के फूटने से आस-पास के क्षेत्रों में आंशिक असर पड़ा है। 

 

 

 

 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR