PM मोदी बूढ़े हो गए हैं, उन्हें राहुल गांधी के लिए कुर्सी छोड़ देनी चाहिए- विवेक तन्खा

1/13/2019 5:44:56 PM

जबलपुर: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस नेता जमकर एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। इस बीच एमपी के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बूढ़ा बताया है औऱ कहा है कि अब उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। तन्खा के इस बयान के बाद से सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। 


 

बता दें कि राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा रविवार को मेमोरियल ट्रस्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि 'पीएम नरेंद्र मोदी पूरी तरह फेल हो चुके हैं। उनका बुढ़ापा आ गया है, लिहाजा उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए जगह खाली कर देनी चाहिए। देश के नए प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे। राहुल गांधी में अलग ऊर्जा है। भारत ही नहीं उन्हें विदेशों में भी महत्व मिल रहा है। उनकी दुबई यात्रा में 75 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। यह राहुल गांधी की लोकप्रियता का प्रमाण है। पीएम मोदी का तो अब बुढ़ापा आ गया है। वे फेल हो गए हैं।'

Vikas kumar

This news is Vikas kumar