पुलिस ने हुक्का बार में मारा छापा, नशे ही हालत में हिरासत में लिए गए युवक

7/11/2019 4:20:11 PM

जबलपुर: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हुक्का बार में नशे में डूबे युवक-युवतियों को पकड़ा है। जबलपुर पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के आदेश पर नशे की रोकथाम के लिए थाना प्रभारी ओमती नीरज वर्मा जगह-जगह छापे मार रहे हैं। किसी ने खबर दी कि जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा है ऐसे में नीरज वर्मा ने जब इस हुक्का बार में छापा मारा तो दंग रह गए। एवन कैफ़े में तीन नाबालिग और एक युवती नशे की आगोश में थी। इसके अलावा भी कैफ़े में बडी तादाद में युवक-युवतियां हुक्का पीते हुये नजर आये जो कि पुलिस को देख कर भागने लगे। हुक्के के नशे में चूर युवक-युवतियां को पुलिस ने पकड़ लिया। ये सभी हुक्के के नशे में चूर थे। पुलिस ने हुक्का बार संचालित करने वाले रंजीत बर्मन को भी गिरफ़्तार किया है। पुलिस इन आरोपियों को पकड़ कर थाने लेकर आई और आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया गया।

इस हुक्का बार से आरोपी संभ्रात युवक-युवतियों को नशे का सामान उनके घरो में भेजने का काम भी करता है जिस वजह से बडी तादाद में शहर के युवा नशे के आदी हो गये हैं। इसके साथ ही कैफ़े की आड में हुक्का बार भी चलाता है। रंजीत के हुक्का बार में भारी मात्रा में प्रतिबंधित विदेशी तंबाखू बरामद किया गया है जिसका उपयोग करने पर स्वास्थ्य पर बुरा असर पडता है। फिलहाल पुलिस ऐसे और भी हुक्का बार पर जल्द धावा बोलने कि योजना बना रही है।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar