कुख्यात सटोरी यश आहूजा का ढहाया गया मकान, पुलिस और जिला प्रशासन ने मिलकर की कार्रवाई

7/21/2022 1:55:50 PM

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): शहर का कुख्यात सटोरिया जयश आहूजा उज्जैन पुलिस (ujjain police) से बच नहीं पाया। पुलिस (police) ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात सटोरिया पर कार्रवाई की है। पूरे मामले में निगम अधिकारियों से चर्चा की तो उनका कहना था कि दोनों मकानों को पुलिस में चिन्हित किया है। जबकि पुलिस का कहना है कि नगर निगम की कार्रवाई में हम सिर्फ कानून व्यवस्था बनाने के लिए मौके पर मौजूद है।

नगर निगम ने घोषित की है अवैध संपत्ति

जब दोनों मकान अवैध है, तो नगर निगम अधिकारियों ने पहले कार्रवाई क्यों नहीं की। मीडिया ने यहां सवाल जब भवन अधिकारी से किया, तो उनका कहना था कि मैं कुछ समय पहले ही आया हूं और मकान और होटल पहले से ही बने हैं। गौरतलब है कि जहां भी अब तक इस प्रकार की कार्रवाई हुई है, वहां पर नगर निगम द्वारा ही मकानों को अवैध घोषित किया है।

ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन के साथ साथ नीलगंगा थाना प्रभारी, खारा कुआं थाना प्रभारी, महिला थाना प्रभारी रेखा वर्मा के साथ साथ नानाखेड़ा थाना प्रभारी ओपी अहीर समेत नगर निगम के कई कर्मचारी और अधिकारीगण मौजूद थे।

 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh