पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, गांजे व अवैध हथियारों सहित 3 गिरफ्तार

1/8/2019 7:16:23 PM

रीवां: जनेह पुलिस ने गांजा की खेती का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे कई अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।


बता दें कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि घटेहा गांव में गांजा की खेती जोरों से चल रही है। पुलिस की आधा दर्जन टीमों ने दबिश दी तो तीन खेतों में लगे गांजा के पेड़ बरामद किए गए हैं। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनमें रामायण उर्फ विनीत पाठक, चंद्रमणि उर्फ अमित पाठक, लल्लू राम उर्फ हरिकीर्तनदास पाठक शामिल है। 

वहीं रामायण पाठक के घर से एक 12 बोर की बंदूक व उसके 6 ज़िंदा कारतूस सहित अन्य कारतूस, पिस्टल की मैगजीन बरामद की है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि गांजा तस्करी में जुड़े कई लोगों के चेहरे सामने आ सकते है। आरोपियों के पास से मिले हथियारों के संबंध में भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR