रात के अंधेरे में खेत में चल रहा था जुआ, पुलिस ने धरे 42 जुआरी

3/22/2021 1:14:06 PM

सागर (देवेंद्र कश्यप):  शहर के कुछ इलाकों में बड़े पैमाने पर जुआ खेलने की सूचना पुलिस के पास थी। सागर और आसपास के जिलों में लोग अक्सर जुआ खेलने आते हैं। केंट थाना पुलिस ने देर रात एक खेत में जुआ खेलते हुए लोगों को पकड़ा। पुलिस की रेड के दौरान बड़ी संख्या में लोग भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी करके इनको पकड़ा है। वहीं, बहेरिया क्षेत्र में  जुए को लेकर इस क्षेत्र में कई चर्चाएं सरगर्म हैं। 

केंट थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते लोगों को पकड़ा गया है। यहां 40 -42 जुआरी पकड़े गए। आरोपियों के पास से सवा लाख रुपये नगद 5 मोटरसाइकिल और 2 फोर‌ व्हीलर सहित 44 मोबाइल जब्त किए गए हैं। 

पुलिस के मुताबिक कब से जुआ चल रहा था। इसके संबंध में पूछताछ चल रही है। गौरतलब है कि ये जुआ फड़ बहेरिया थाना क्षेत्र में चल रहा था। इस कार्रवाई को सागर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर थाना केंट की स्पेशल टीम के द्वारा दिया गया। वहीं, बहेरिया थाना प्रभारी को कार्य मे लापरवाह मानते हुए सागर पुलिस अधीक्षक ने  लाइन हाजिर कर दिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shahil sharma

Recommended News

Related News