स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट! पुलिस ने 7 लड़कियां–5 युवक को आपत्तिजनक सामग्री सहित पकड़ा
Monday, Nov 24, 2025-10:23 AM (IST)
ग्वालियर। (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पुलिस ने एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने चिरायु हॉस्पिटल के सामने स्थित एक मकान पर छापेमारी कर 7 लड़कियों और 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई लड़कियां उड़ीसा, पंजाब, हरियाणा और नेपाल की रहने वाली हैं। मौके से पुलिस ने बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।
मकान में चल रहा था गोरखधंधा
जांच में सामने आया कि उक्त मकान को स्पा सेंटर के रूप में तैयार कर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। आसपास के लोगों ने बढ़ती आवाजाही पर संदेह जताया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस की आगे की कार्रवाई
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। मकान मालिक और संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अवैध सेंटरों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी।

