दुल्हन लेकर घर पहुंचा दुल्हा गिरफ्तार, प्रेमिका ने शादी का झांसा देकर रेप का लगाया आरोप, कोर्ट ने भेजा जेल

4/24/2022 12:16:10 PM

रीवा (सुभाष मिश्रा): युवक, दुल्हन के साथ सात फेरे ले रहा था। तभी प्रेमिका युवक की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। युवती ने शादी का झांसा देकर बलात्कार की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने बारात लेकर घर पहुंचे दूल्हे को गिरफ्तार किया है। 20 वर्षीय युवती रायपुर कर्चुलियान थाने के सुरसा निवासी राजकुमार साकेत से प्रेम प्रसंग चलता था। आरोपी शादी का झांसा देकर युवती के साथ लगातार बलात्कार करता रहा। आरोपी युवती को विवि थाना क्षेत्र में लेकर आता था और बलात्कार करता था। बाद में उसने प्रेमिका को छोड़कर दूसरी लड़की से शादी तय कर ली।

कोर्ट ने जेल भेजा  

बुधवार को युवक की शादी थी और दूल्हा बनकर दुल्हन लेने गया था। उधर वह अपनी दुल्हन के साथ साथ ही ले रहा था और इधर उसकी प्रेमिका थाने पहुंच गई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया। गुरुवार को आरोपी गगहरा गांव से दुल्हन को विदा करवाकर घर पहुंचा रवि पुलिस आ गई और हिरासत में ले लिया। घर में नई नवेली दुल्हन आने की खुशियां पलक झपकते ही हवा हो गई आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी प्रियंका पाठक ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है।

अधूरी रह गई रस्में

आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को पकड़ लिया था। दुल्हन लेकर बारात घर आई। उसके पीछे कुछ देर बाद ही पुलिस भी पहुंच गई। विवाह की बाकी रस्में पूरी करने की तैयारी घर में चल रही थी। लेकिन पुलिस दूल्हे को हिरासत में ले लिया जिसमें रस्में अधूरी रह गई।

साल भर से चल रहा था प्रेम प्रसंग

आरोपी युवक का सालभर से युवती से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। आरोपी युवती को शादी का झांसा देता रहा और बलात्कार करता रहा। बाद में उसने दूसरे स्थान पर शादी कर ली। युवती ने रोकने का प्रयास किया जब वह नहीं माना तो पीड़िता थाने पहुंच गई।

युवती से रेप के आरोप में मामला दर्ज

विवि थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ आरोपी ने बलात्कार किया है। आरोपी लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो वे पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh