ज्वेलरी शॉप से तीन करोड़ की चोरी मामले में पुलिस ने झारखंड से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी

2/22/2022 2:35:09 PM

कटनी (संजीव वर्मा): माधवनगर में ज्वेलरी शॉप में हुई तीन करोड़ से अधिक की चोरी मामले में पुलिस ने झारखंड से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से बीस लाख रुपए के जेवरात भी पुलिस ने बरामद किए हैं। इस मामले में आठ आरोपी और हैं, जो पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। जिनसे चोरी की बड़ी तादाद में रिकवरी होना बाकी है।

करीब 6 किलो सोना और चांदी के आभूषण और नकदी ले उड़े थे आरोपी 

जनवरी में 18 और 19 जनवरी की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने माधव नगर के संगीता ज्वेलर्स में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। गैस कटर से तिजोरी को काटकर चोर करीब छह किलो सोना और चांदी के आभूषण और नकदी ले उड़े थे। सवा तीन करोड़ की चोरी की बड़ी वारदात पुलिस के लिए एक चुनौती थी। पुलिस के आला अधिकारियों ने मौका पर पहुंचकर वारदात का निरीक्षण किया था और फोरेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड और साइबर टीम सहित कई टीमों का गठन कर पतासाजी की जा रही थी।

सीसीटीवी फुजेट से किया गया केस का अध्ययन 

संदिग्ध आरोपियों के तार नेपाल से भी जुड़ा होना पाया गया। घटनास्थल और शहर के सभी प्रमुख स्थानों मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को चेक किया गया। घटनास्थल और आरोपी के संभावित स्थानों का साइबर सेल की ओर से बारीकी से तकनीकी अध्ययन किया गया। इसके साथ ही घटना कारित करने में प्रयुक्त औजारों और घटना के प्रकार के आधार पर अन्य राज्यों की पुलिस की भी मदद ली गई। 

गिरोह में झारखंड और नेपाल के बदमाशों का हाथ 

वहीं एसपी सुनील जैन के बताया कि पतासाजी के दौरान यह सूचना मिली थी कि झारखंड के साहिबगंज के लोगों की ओर से नेपाली लोगों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस की एक टीम को झारखंड के साहिबगंज और एक टीम को नेपाल के लिए रवाना किया गया। सूचना की तस्दीक के बाद झारखंड के थाना राधा नगर स्थित पियारपुर पलाशगाछी से आरोपी हाशिम रजा और एक आरोपी खालिक शेख को न्यूजलपाईगुड़ी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब आधा किलो सोने के जेवरात सहित चांदी के आभूषण और नगद भी बरामद किया है। हालांकि अभी भी आठ आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं और चोरी के माल की बड़ी रिकवरी होना बाकी है ।


 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh