ग्राहक बनकर पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 महिलाएं गिरफ्तार

9/26/2019 4:09:48 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): हनी ट्रैप मामले के बाद प्रदेश में लगातार सेक्स रैकेट के मामले सामने आ रहे हैं। मात्र एक सप्ताह के भीतर ही राजधानी भोपाल में निशातपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। वाट्सऐप के जरिए आरोपी सैक्स रैकेट चला रहे थे। लड़की की फोटो भेजने के बाद उसे सिलेक्ट किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों को ग्राहक बनकर पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने सात कॉल गर्ल, दलाल सहित पांच ग्राहको को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।



सीएसपी लोकेश सिंहा ने कहा कि जानकारी मिली थी कि राजवंश कॉलोनी में स्थित एक मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। आरोपी वाट्स्ऐप के जरिए इस धंधे को अंजाम दे रहे थे और लड़कियों के फोटो ग्राहकों को भेजकर डील करते थे। डील होने के बाद उन्हें अपने अड्डे पर बुलाया जाता था। बीती रात एक योजना के तहत पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा गया जैसे ही डील तय हुई पुलिस वालों ने वहां पहुंच कर आरोपियों को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट में पुलिस ने 6 महिलाएं और 6 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का मानना है कि इस कॉलोनी में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था।



बता दें कि इससे पहले क्राइम ब्रांच ने कोलार क्षेत्र में 9 महिलाएं और 11 पुरूष को गिरफ्तार किया था। काइम ब्रांच ने इन सभी को देह व्यापार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। काइम ब्रांच की टीम ने बताया कि कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि कोलार के दानिशकुंज इलाके के एक किराए के मकान आए दिन संदिग्ध लोगों का आना जाना लगा रहता है।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar