Crime: होटल में महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, वापस लौटते ही सुनाई पति को आपबीती

5/6/2023 4:49:45 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एक बार फिर महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी ने पीड़िता और उसके बच्चे के साथ पहले होटल में मारपीट की फिर उसके बाद दुष्कर्म किया और उसके बाद जान से मारने की धमकी दी। SI अमृतलाल गौरी ने बताया कि पीड़िता के पति द्वारा खजराना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसकी पत्नी और बच्चे कही लापता हो गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। हालांकि 7 दिन बाद पत्नी और बच्चा खुद वापस लौट आए।

वापस लौटकर पति को बताई सारी आपबीती

जिसके बाद पत्नी ने बताया कि आरोपी सुशील ने होटल में बंधक बनाकर रखा था और 7 दिनों तक आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक कि 28 अप्रैल को यह जानकारी मिली थी कि फरियादी पक्ष की पत्नी और  बच्चा घर से लापता है। जिसके बाद पुलिस द्वारा छानबीन की गई। जहां उन्हें यह जानकारी मिली कि रोबोट चौराहे से आरोपी सुशील द्वारा महिला और बच्चों को लसूडिया स्थित एक होटल के बंद कमरे में रखा गया और कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया l

वहीं अब पुलिस द्वारा पीड़िता के बयान के बाद आरोपी की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की तफ्दीश में जुटी है। 

 

 

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari