किराए के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 6 महिलाओं व 3 पुरुषों को किया गिरफ्तार

10/17/2020 6:11:13 PM

रतलाम(समीर खान): रतलाम शहर के बापू नगर इलाके में पुलिस ने शुक्रवार रात एक किराये के मकान चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया। पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल 6 महिलाओं और 3 पुरुषों को धर दबोचा। पुलिस छापेमारी के दौरान दो महिलाएं भागने में सफल रही जिनकी तलाश की जा रही है। सीएसपी चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद मामले में और आरोपी भी जोड़े जा सकते हैं। सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला ने किसका मकान किराये पर लिया था और मकान मालिक ने किरायेदार की सूचना संबंधित पुलिस थाने को दी थी या नहीं यह भी पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा।

पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत सिंह चौहान ने इस पूरे मामले की जानकारी दी। सीएसपी चौहान ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी कि बापू नगर में रतलाम पब्लिक स्कूल के पास अनीता नमक एक महिला अपने किराये के मकान में लड़कियों और महिलाओं से देह व्यापार करवा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त मकान की खोजबीन की और जांच में पता चला कि अनीता नामक महिला सेक्स रैकेट संचालित कर रही है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस की टीम ने शुक्रवार की रात इस मकान पर दबिश दी तो मकान के भीतर बने कमरों में कई महिला व पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले। प्रारंभिक पूछताछ में इन लोगों ने देहव्यापार में लिप्त होने की बात को कबूल किया।

गिरफ्तार किये गए आरोपियों के नाम इस प्रकार है -
1 .अनीता पति मनोज सोनी 30 वर्ष नि. बापू नगर ,
2 भावना पिता अनिल शर्मा 19 नि बापू नगर,
3 सिमरन पति सादिक चूहा मुसलमान 24 वर्ष नि मोहन नगर,
4 पूजा पिता मोहनलाल चौहान 24 वर्ष नि ग्राम खेतलपुर,
5 हीना उर्फ़ नेहा हरिजन पति अर्जुन सोनी 27 वर्ष नि डोंगरे नगर,
6 दीपमाला पति सुनील जैन 36 वर्ष नि गायत्री मंदिर के पीछे नामली,
7 पवन पिता भेरूलाल राव 35 वर्ष नि नीमचौक स्थानक ,के पास
8 सोनू पिता सुरेंद्र कुमार राठौर 28 वर्ष नि दीनदयाल नगर
9 . कुंदन पिता भीमसिंग राजपूत 19 वर्ष नि मोती नगर। इसके आलावा काजल पति कैलाश डामर नि सैलाना बस स्टैंड और जोया उर्फ़ डॉली पति शाहरुख़ खान नि ग्रीन सिटी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। ये दोनों महिलाये फरार है और इनकी तलाश की जा रही है।

 

meena

This news is meena