पुलिस ने किया नपा अध्यक्ष की मौत का बड़ा खुलासा, जानिए किसने चलाई थी गोली

1/18/2019 1:44:11 PM

मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रहलाद बंधवार की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या के मामले में उनके करीबी मनीष बैरागी का नाम सामने आया है। बैरागी पर पहले से ही हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक्स के करीब आधा दर्जन अपराध दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी मनीष बैरागी ने नपा चुनाव में प्रहलाद बंधवार के लिए चुनाव में काम किया था। वहीं बैरागी को भाजपा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है, हालाँकि पार्टी ने इससे इंकार किया है। नपा अध्यक्ष की हत्या के बाद भाजपा में आक्रोश है और आज मंदसौर बंद बुलाया गया है। दुकानें और बाजार बंद है। 


हत्या के बाद सीएम कमलनाथ ने क्या कहा
हत्या को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि 'जो भी दोषी है उसे पकड़ा जाएगा, मेरी सरकार ऐसी दोषियों को बख्शेगी नहीं| मामले में दो अपराधियों पर नामजद प्रकरण दर्ज है| सीएम ने बताया कि उनके बेटे ने ही नाम दर्ज कराया है। इसमें बड़ी जांच की कोई आवश्यकता नहीं है। हत्या के मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।' शिवराज ने कहा था मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था ठप्प हो गई है। उन्होंने सीएम को पत्र लिख कर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।  वहीं कमलनाथ ने कहा है कि आरोपी भाजपा से ही जुड़ा है। हालाँकि पार्टी इस बात को नकार रही है और बताया है कि मनीष बैरागी का भाजपा से कोई संबंध नहीं है और वह कभी भाजपा का कार्यकर्ता नहीं रहा।


पुलिस का खुलासा करीबी ही निकला हत्यारा

वहीं पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। बुधवार को गोली मारने वाला स्वयं उनका करीबी और भाजपा नेता मनीष बैरागी पिता मोहनलाल बैरागी निकला है। मौका मुआयना करने पर मौके से से एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई। जिसके बारे में जानकारी जुटाने पर पता चला कि यह बुलेट मोटरसाइकिल भाजपा कार्यकर्ता  मनीष बैरागी की है, जो अक्सर भाजपा के बड़े बड़े नेताओं के साथ नजर आता रहता है। मनीष बैरागी पर कई आपराधिक मामले दर्ज भी हैं ,जिनमें हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले भी हैं। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए यह साफ कर दिया कि ,मनीष बैरागी ने ही प्रहलाद बंधवार की हत्या की है| उसकी तलाश की जा रही है।  

suman

This news is suman