50 लाख की डकैती का खुलासा, दो नाबालिक समेत 10 आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख की रिकवरी

5/22/2022 12:46:36 PM

रायपुर (शिवम दुबे): माना थाना इलाके के डूमरतराई में हुई 50 लाख की डकैती के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो नाबालिक समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 16 मई को अनाज कारोबारी को बीच रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट और लाखों रुपए लेकर नकापोश युवक भाग गए थे। घटना को 13 युवक ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 लाख नगद भी बरामद कर लिया है।

व्यापारी से लूटे थे 50 लाख 

रायपुर में पिछले दिनों व्यापारी से 50 लाख की लूट को अंजाम देने वाले आरोपी लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। पूरा मामला रायपुर के माना थाना क्षेत्र का हैं। यहां देर रात अनाज व्यापारी से 50 लाख की लूट को अंजाम दिया गया था। इस मामले को 13 लुटेरों मिलकर एक साथ ने अंजाम था।

50 लाख में से 8 लाख की रिकवरी

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की मामले में करीब 8 लाख रुपए नगद जब्त किए हैं। गिरफ्तार किये गए 10 आरोपियों में से 2 आरोपी नाबालिग हैं और 3 आरोपी इस केस में मास्टरमाइंड है। वो अभी भी फरार है। लुटेरों के पास से 8 लाख नगदी समेत 5 बाइक और 5 मोबाइल जब्त किया हैं।

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh