पुलिस ने किया कांग्रेस नेता की हत्या का खुलासा, बेटा ही निकला हत्यारा

4/8/2019 2:06:52 PM

दोवास: जिले के बागली में कांग्रेस नेता और पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष विश्राम मंडलोई की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। हैरानी की बात तो यह है कि, मंडलोई के बेटे ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया है कि मंडलोई का बेटा खुद की उपेक्षा की वजह से दुखी रहता था, इसलिए उसने अपने पिता की हत्या कर दी।  
 


बता दें, 4 अप्रैल सुबह खेत पर सोते समय किसी ने कांग्रेस के आदिवासी नेता विश्राम सिंह मंडलोई की हत्या कर दी थी। घटना उदय नगर क्षेत्र में नीमन पुर गांव की है। पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष और आदिवासी कांग्रेस नेता विश्राम मंडलोई रात में खेत पर बने मकान के बाहर सो रहे थे। तभी हमलावर ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया। सुबह जब परिजनों ने उन्हें देखा तो वे मृत अवस्था में खून से लथपथ पड़े थे। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी। इस दौरान पुलिस ने रिश्तेदारों , परिवार और  पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए। इसके बाद पुलिस ने लगातार जांच की और केस का खुलासा कर दिया।



कुल्हाड़ी से वार कर पिता की कर डाली हत्या
पुलिस के अनुसार, विश्राम सिंह मंडलोई की दो पत्नियां थी। वह अपनी दूसरी पत्नी के बच्चों पर ज्यादा ध्यान देते थे। जिसके चलते वह खुद की उपेक्षा की वजह से दुखी रहता था। पहली पत्नी के बड़े बेटे महेंद्र से अनबन चल रही थी। रंग पंचमी के दिन भी उनका विवाद हुआ था। पहली पत्नी के बच्चे खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। घटना वाली रात टिफिन देने के बहाने खेत पर जा कर देखा तो वहां नशे की हालत में पिता को सोया हुआ पाया, जहां महेन्द्र ने कुल्हाड़ी से पिता की हत्या कर घर चला गया था। पुलिस ने महेन्द्र के बयान दर्ज कर लिए हैं। साथ ही कुल्हाडी और मोटर साइकिल भी जब्त की है।अब महेन्द्र को कोर्ट मे पेश किया जाएगा।

suman

This news is suman