श्योपुर के जंगलों में सर्चिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, फायरिंग के दौरान भागे बदमाश

3/7/2022 10:31:47 AM

श्योपुर (जेपी शर्मा): श्योपुर के जंगलों में सर्चिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद जबावी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग शुरू कर दी। एसपी आलोक कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीएल कुर्वे के नेतृत्व में पुलिस की ओर से बदमाशों की पतारसी की जा रही है। 

गल में सर्चिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग 

थाना अगरा के अपराध डकैती अधिनियम में फरार आरोपियों और पुलिस के बीच विजयपुर थाना क्षेत्र में उपचा के जंगल इलाके में मुठभेड़ की बात सामने आई है। जिसमें दोनों ओर से कई राउण्ड फायरिंग हुए। एसपी आलोक कुमार में निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी पीएल कुर्वे के नेतृत्व में पुलिस की ओर से लगातार जंगल सर्चिंग की जा रही है। इसी क्रम में जंगल में सर्चिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।

आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग 

मुखबिर की ओर से पुलिस को सूचना दी गई कि कुछ हथियारबंद संदिग्ध व्यक्ति उपचा के जंगल में एकदन्ता मंदिर की ओर देखे गए हैं। सूचना पर से एएसपी कुर्वे और एसडीओपी विजयपुर निर्भय सिंह अलावा की निगरानी में पुलिस की दो टीम बनाकर मुखबिर के बताए स्थल की ओर रवाना की। पुलिस की उपस्थिति पाकर बदमाशों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई।

जंगल की ओर भागे सभी बदमाश 

फरार बदमाश बल्लू यादव, छूटैया यादव, शैलू यादव और उनके साथ तीन अन्य अज्ञात बदमाश जंगल की आड़ लेकर भाग गए। जिनकी गिरफ्तारी के लिए  सघन जंगल सर्चिंग की जा रही है। एसपी के निर्देशन में एएसपी कुर्वे और एसडीओपी विजयपुर निर्भय सिंह अलावा कैम्प किये हुए है, जिनकी निगरानी में पुलिस की दो टीमों की ओर से बदमाशों की पतारसी के लिए सतत प्रयास कर रही है।
 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh