Punjab Kesari MP ads

युवक के अंधेकत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, पिता ने ही दिया था हत्याकांड को अंजाम, जानिए पूरा मामला

Saturday, Nov 02, 2024-04:29 PM (IST)

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में 31 अक्टूबर की सुबह बिचौली मर्दाना में एक हत्या का मामला सामने आया था, जिसमें कनाड़िया थाना पुलिस ने अंधेकत्ल का खुलासा करते हुए हत्याकांड को अंजाम देने वाले मृतक के पिता को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि कनाड़िया थाना के बिचौली मर्दाना में 31 अक्टूबर को एक युवक कि लाश मिली थी, जिस पर कनाडिया थाना पुलिस द्वारा घटनास्थल देखा गया घर  में मौजूद परिजनों के बयान लिए गए ओर मामला दर्ज करते हुए विवेचना शुरू की थी।

 मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच में यह सामने आया कि पिता द्वारा ही पुत्र की हत्या को अंजाम दिया गया था। हत्या का कारण बताते हुए एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि मृतक शराब पीने का आदि था और उधार पैसे भी ले लिया करता था जो कि पिता को चुकाने पड़ते थे, घटना के दिन भी काफी शराब पीकर चेतन घर आया और माता पिता से विवाद किया पिता ने डंडे से बेटे के सर पर मारा जिससे वो अचेत होकर गिरा फिर उसे पलंग पर लेटा दिया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

PunjabKesari घटना को लेकर पिता द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लिए पुलिस को ये बताया गया था कि कुछ लोग आए और इस घटना को अंजाम दिया गया। लेकिन पुलिस ने मामले में बारीकी से जांच की और हत्याकांड का खुलासा किया जिस में आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News