पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गांजे सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

12/22/2018 4:22:09 PM

इंदौर: धार जिले से आकर गांजे की तस्करी करने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इन अपराधियों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कनाड़िया क्षेत्र के पाटीदार पेट्रोल पंप के पास से शक के आधार पर पकड़ा था। जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने धार जिले से इंदौर में आकर गांजे की डिलिवरी देने संबंधी कबूल किया है। 

जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच और भवरकुआ कनाड़िया दो थानों की पुलिस ने दो आरोपियों को गांजे के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी सतीश ओर राहुल धार जिले से इंदौर में आकर अवैध तरीके से मादक पदार्थो को शहर में सप्लाय करते हैं। आरोपी ने बताया कि उसने गांजे की खेती कर रखी है। जिसकी देख भाल में नौकर रखे हैं। वे अक्सर नशे की तस्करी करने यहां आया जाया करते है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो गांजा जब्त किया है।
 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR