एक्शन में MP पुलिस, मोस्ट वांटेड राजा चौहान चढ़ा पुलिस के हत्थे

5/10/2019 10:01:13 AM

ग्वालियर: 2 अप्रैल 2018 को एट्रोसिटी एक्ट को लेकर हुई हिंसा में इनामी राजा चौहान को गुरुवार को ग्वालियर की महाराजपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीएसपी मुनीष राजौरिया की टीम ने राजा को भिंड से लौटते समय महाराजपुरा टोल प्लाजा के पास गिरफ्तार कर लिया।



जानकारी के अनुसार,बीते वर्ष 2 अप्रैल को हुई हिंसा में 2 लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी। जिसके आरोप में पुलिस ने राजा चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया था। चौहान प्याऊ पर रहने वाले राजा चौहान का रिवाल्वर लिए फोटो भी वायरल हुआ था। लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। गुरुवार शाम जब वो अपने समर्थकों के साथ भिंड से लौट रहा था तब पुलिस ने पकड़ उसे पकड़ लिया । 


 

बता दें कि, लोकसभा चुनाव के चलते राजा चौहान भिंड में कांग्रेस प्रत्याशी देवाशीष जरारिया के खिलाफ प्रचार कर रहे था। जिसकी भनक कांग्रेस को लग गई। उन्होंने इसकी शिकायत भोपाल में की थी। राजा चौहान गुरूवार शाम को राजा देवाशीष के खिलाफ एक प्रेस कांफ्रेस लेने वाला था उससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने राजा को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया और फिर न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR