अपनी सुरक्षा में लगे जवान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल पहुंचा पुलिस का मुखबीर

6/14/2022 4:27:12 PM

राजनांदगांव(बसंत शर्मा): अपनी सुरक्षा में लगे पुलिस जवान को ब्लैकमेल कर आत्महत्या करने को मजबूर करने के मामले में लालबाग पुलिस ने विजय गुप्ता को हिरासत में लिया है। विजय गुप्ता महाराष्ट्र पुलिस का मुखबीर और नक्सलियों की हिटलिस्ट में था। उसने हाईकोर्ट से सुरक्षा की मांग की थी इसके बाद उसे अल्वीक तिर्की नामक जवान बॉडीगार्ड के रुप में मिला था। लेकिन तिर्की ने 2018 में आत्महत्या कर ली थी और विजय गुप्ता पर तंग करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद अब पुलिस ने विजय गुप्ता को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, दिसंबर 2018 में अल्वीक तिर्की नामक पुलिस जवान ने आत्महत्या कर ली थी। तिर्की विजय गुप्ता की सुरक्षा में तैनात था। मृतक जवान के परिजनों ने विजय गुप्ता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। आरोपों में कहा गया था कि विजय गुप्ता आए दिन तिर्की को अवैध संबंधों को लेकर बदनाम कर देने तथा नौकरी खा जाने की धमकी दिया करता था। इससे परेशान होकर पुलिस जवान ने आत्महत्या कर ली थी। लालबाग पुलिस थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस जवान को आत्महत्या किये जाने के लिए उकसाने के मामले में आरोपी विजय गुप्ता को हिरासत में ले लिया गया है, आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

meena

This news is Content Writer meena