खरगोन: पुलिस लाइन में होली के रंग में डूबे पुलिसकर्मी, अधिकारियों के साथ कलेक्टर एसपी ने किया डांस

3/9/2023 2:09:01 PM

खरगोन (ओम रामनेकर): पुलिस लाइन में आज होली के दूसरे दिन पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। इस दौरान पुलिस होली में शामिल कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा, डीआईजी तिलक सिंह, एसपी धर्मवीर सिंह ने भी पुलिसकर्मियों के साथ जमकर डांस किया। इस दौरान एसपी धर्मवीर सिह का अलग ही अन्दाज नजर आया। होली के रंग में नृत्य के साथ ही एसपी ने गाना भी गाया। होली के त्यौहार की कानून व्यवस्था में व्यस्थ पुलिसकर्मी और अधिकारियों ने आज जमकर होली खेलकर होली का खुमार निकाला।

आम और खास ने एक साथ मनाई होली 

खास बात यह थी कि पुलिस लाइन में आज प्राकृतिक और सूखे रंग से होली खेली गई थी। होली खेलने के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आम हो या खास सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान आर्केस्ट्रा के गानों की धून पर पुलिसकर्मियों का डांस अलग ही नजर आ रहा था। आनंद उत्साह उमंग और मस्ती में पुलिसकर्मी झूमते नजर आये। इस दौरान रंगों में सराबोर सभी लोगों में कोई समझ नहीं आ रहा था कि कौन अधिकारी है कौन पुलिसकर्मी है। बड़ी संख्या में पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर और एसपी का मानना था कि रंगों का त्यौहार आपसी भाई चारा बढ़ाने का त्यौहार है। उत्साह का त्यौहार है। एक साथ होली का त्यौहार मनाने के बाद कानून व्यवस्था को लेकर नई उर्जा मिलेगी।  

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari