पुलिस की छापेमारी, गौ हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार

2/5/2019 12:18:50 PM

खंडवा: जिले में गौ हत्या का मामला सामने आया है। मामला में आरोपियों ने गांव खरखली के पास एक नाले में गोवंश की गला रेत कर हत्या कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस जैसे ही खरखाली पहुंची तो सभी आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। भागते हुए गौ हत्यारों को पुलिस टीम के एक सदस्य ने देख लिया। जिस पर मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।



जानकारी के अनुसार,  गांव में गुरुवार रात को तीन आरोपियों ने मिल कर एक गौ वंश की हत्या कर दी। जब आरोपी इस घटना को अंजाम दे रहे थे तभी किसी ने खंडवा के मोघट थाना पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की धरपकड़ के लिए तुरंत ग्राम खरखली पहुंच गई लेकिन पुलिस को आता देख तीनों आरोपी वहां से भाग निकले।



आरोपियों को भागते हुए पुलिस के एक जवान से पहचान लिया। इसी आधार पर दो आरोपियों को खंडवा के परदेशी पूरा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में  नदीम उर्फ़ राजू और शकील दोनों ही सगे भाई हैं। वहीं तीसरा आरोपी खरखाली गांव का ही रहने वाला बताया जाता है। जिसकी तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।  इधर पुलिस अधीक्षक ने गौ हत्यारों पर रासुका की कार्रवाई करने के लिए जिला कलेक्टर को पत्र भेज दिया है। जिसके आधार हत्यारों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR