पुलिस के हाथ बड़ी सफलता, लूट व हत्या का इनामी बदमाश गिरफ्तार

12/31/2018 12:18:07 PM

मुरैना: जिले के अम्बाह थाना पुलिस ने एक शातिर बदमाश, लूट व हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, एक 315 बोर का देशी कट्टा सहित लूटी गई रकम के 12 हजार रुपए बरामद किए है।



पिछले दो महीने से हत्थियारों के दम पर 1 बेयर हाउस के मैनेजर से लूट की वारदात ने अम्बाह पुलिस पर सवालिया निशान लगा दिया। पुलिस ने भी हार नही मानी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के नेतृत्व में हत्या व लूट के आरोपी रवि गुर्जर 27 वर्ष निवासी लंगडिया को धर दबोचा। आरोपी से बाइक व एक देशी कट्टा सहित लूट की रकम भी बरामद की। आरोपी ने पूछताछ में अपने  साथी सिंटू चौहान निवासी रूपहाटी के नाम की भी खुलासा किया। हालांकि आरोपी सिंटू चौहान फरार है। वहीं आरोपी पर महाराजपुर जिला ग्वालियर में भानू तोमर नामक युवक की हत्या का आरोप भी है। ग्वालियर पुलिस ने आरोपी रवि गुर्जर पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है। आरोपी के खिलाफ कई थानों में जघन्य अपराध दर्ज है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। जिससे और भी मामलों का खुलासा होने की संभावना है।



बता दें कि, आरोपी ने अपने साथी के साथ 27 अक्टूबर 2018 को अम्बाह बेयर हाउस के मैनेजर विनोद पांडे से हत्थियार के दम पर सात लाख 27 हजार 4 सौ रुपए की लूट की थी। इस पूरी घटना की जानकारी फरियादी मैनेजर ने अम्बाह थाना पुलिस को दी थी। जहां अम्बाह थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हतियारों की दम पर लूट, डकैती का मामला दर्ज किया था। 
 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR