सरसों की आड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किया लाखों का ‘माल’

2/4/2021 3:37:05 PM

शिवपुर (भुपेंद्र शर्मा): शिवपुरी में पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा है। मामला ग्राम नरौआ का है, जहां सरसों के खेतों की आड़ में अफीम की खेती की जा रही थी।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लाखों की अफीम बरामद की है। अफीम की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर जाकर खेत से अफीम के पौधे उखाड़ लिए और आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि पुलिस ने मौके पर जाकर मजदूरों से सरसों की पूरी फसल को कटवाकर अफीम के पौधों को कब्जे में ले लिया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shahil sharma

Recommended News

Related News