महंगाई-बेरोजगारी को लेकर मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछारें

2/13/2024 4:23:48 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश में बेरोजगारी और मंहगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस ने आज भोपाल में जंगी प्रदर्शन किया। विधानसभा का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने रोक दिया। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर टकराव हुआ और पुलिस ने पानी की तेज बौछारे छोड़ी। इस दौरान कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस आज मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर रोज़गार दो या गिरफ्तार करो प्रदर्शन कर रही है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी भी इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने युवाओं से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। 2 करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया गया था, लेकिन पूरा नहीं किया गया। सरकार से विधानसभा में सवाल मांगा को सरकार सवालों से भाग रही है।

कांग्रेसी कार्यकर्ता जब विधानसभा का घेराव करने पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोका। लेकिन कांग्रेस नेता जीतू पटवारी व अन्य कार्यकर्ता जब बैरिकेड्स के ऊपर चढ़कर आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने वाटर केनन से उन्हें खदेड़ दिया। मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और विधायक भी मौजूद रहे।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए मोहन सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि भोपाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं पर सरकार ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। मोहन यादव जी ये क्रूरता आपके अंत की इबारत लिख रही है।

 

meena

This news is Content Writer meena