जाको राखे साइयां मार सके न कोय, मां की लाश से लिपटे मासूम को पुलिस वाले ने नाल काटकर बचाया

7/18/2019 1:22:31 PM

सतना: सतना जिले के नागौद में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। यहां समय पर इलाज न मिलने पर एक गर्भवती महिला ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया, लेकिन कुदरत के रंग देखिए मृत महिला की कोख से एक मासूम ने जन्म लिया जो अपनी मां के जिस्म से लिपटा पड़ा था। इस दृश्य को जिसने भी देखा व सुना उसकी आंखे नम हो गई।



घटना के समय गर्भवती महिला दीप्ति पांडेय घर में अकेली थी। उसी दौरान उसे लेबर पेन शुरू हो गई। दीप्ति को कोई अस्पताल नहीं ले जा सका। उसने वहीं घर में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। लेकिन महिला की डिलीवरी हो चुकी थी और बच्चा कोख से बाहर आ गया था। वो मृत मां के शरीर से लिपटा पड़ा था।



आरक्षक ने बच्चे को बचाया
गनिमत यह रही कि किसी पड़ोसी की नजर दीप्ति पर पड़ गई। उन्होंने फौरन डायल 100 को सूचना दी। डायल 100 की इस गाड़ी पर आरक्षक 684 कौशल कुमार और वाहन चालक राजकुमार तैनात थे। दोनों महज 6 मिनट में घटना स्थल पर पहुंच गए। कौशल ने देखा कि महिला ने जिस बच्चे को जन्म दिया वो जिंदा है लेकिन नाभी से उसका नाड़ा किसी ने काटा नहीं है। आरक्षक कौशल ने फौरन डॉक्टर को फोन किया। डॉक्टर ने फोन पर जैसा कहा, उसी के मुताबिक कौशल ने फौरन नाड़ काट कर मृत मां के शरीर से बच्चे को अलग किया और उसे लेकर अस्पताल पहुंच गए। बच्चे की जान बच गई। उसे नागौद से सतना ज़िला अस्पताल शिफ्ट किया गया।



कौशल को इनाम
पुलिस आरक्षक कौशल और वाहन चालक राजकुमार की तत्परता और मानवता से सब खुश हैं.सतना पुलिस अधीक्षक ने दोनों को तत्काल नगद इनाम देकर उनकी पीठ थपथपाई।

meena

This news is Edited By meena