पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, अफीम की खेती का भंडाफोड़

1/12/2019 11:20:28 AM

डिंडौरी: जिले के कोतवाली  थाना क्षेत्र के गोयरा गांव में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ हुआ है। जहां पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम के पौधे बरामद किए हैं। जिनकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लाखों रुपए बताई है। 

जानकारी के मुताबिक गोयरा गांव में आरोपी अपने घर के पीछे बाड़ी में हजारों की तादात में अफीम के पौधे लगाये थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अफीम के पौधों को जब्त कर लिया है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन के सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचकर कार्रावाई में  जुटा हुआ है। वहीं इस खबर के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR