पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने कचरा-वाहन से अस्पताल पहुंचाया शव

6/14/2018 6:35:12 PM

 देवास:  सोनकच्छ तहसील के ग्राम घट्टियाभाना मार्ग पर स्थित खेत पर बनी झोपड़ी में एक व्यक्ति का शव मिला। अज्ञात शव को जब पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, तो नगर परिषद द्वारा कचरा ढोने वाले वाहन का इस्तेमाल किया गया। जानकारी के अनुसार किसान मोहनसिंह सुबह करीब 10 बजे बोवनी के लिए खेत तैयार करने गया था। तभी उसने झोपड़ी में शव को पड़े देखा। उसने उसी समय पुलिस को फोन कर सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के रहने वालों से पूछताछ की। लेकिन कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस के अनुसार शव करीब 5 दिन पुराना है।

हैरानी की बात तो यह है कि शव को पुलिस दवारा नगर परिषद के कचरा वाहन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। शव को सोनकच्छ से इंदौर हॉस्पिटल तक उसी कचरा वाहन में ही ले जाया गया। बता दें कि सोनकच्छ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एम्बुलेंस नही है। जिसके कारण विभिन्न दुर्घटनाओं से मृत व घायलों को अन्य वाहनों की व्यवस्था कर लाया जाता है। इधर सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस की घोषणा एक साल पूर्व सांसद मनोहर ऊंटवाल द्वारा की गयी थी। लेकिन यह घोषणा पूरी नहीं की गयी है।

 

suman

This news is suman