बाढ़ में स्टंट कर रहे बाइकर्स को पुलिस ने जड़े थप्पड़, गांधी सागर बांध के तीन गेट खोले गए

8/27/2019 4:44:56 PM

मंदसौर: मंदसौर में भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही भारी बारिश के बाद गांधी सागर बांध के तीन गेट खोल दिए गए हैं। जिससे शिवना नदी उफान पर है। मंदसौर में बाढ़ आ गई है। लोग जान को जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं। ऐसे में बाढ़ में स्टंट कर रहे बाइकर्स को पुलिस वाले ने थप्पड़ जड़ दिए।



दरअसल, यह घटना नाहरगढ़ इलाके में हुई है। यहां कुछ बाइकर्स उफनती नदी को पार कर रहे थे। ऐसे में कुछ ने जान को जोखिम में डालकर रास्ते में ही स्टंट शुरु कर दिया। नदी के दूसरे छोर पर खड़ा होमागार्ड का जवान यह देख रहा था जैसे ही युवक नदी पार कर दूसरे छोर पर पहुंचे, तो पुलिस जवान गोपाल ने आगे चल रहे युवक को थप्पड़ जड़ दिए।



गांधीसागर बांध के गेट खुले
बारिश के बाद मंदसौर में गांधी सागर बांध के 19 में से 3 गेट खोल दिए गए। बांध से 58095 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं, शिवना नदी पर बने अटल सागर बांध के चार गेट खोल दिए गए हैं। जिसके बाद प्रशासन ने निचली बस्तियों में अलर्ट जारी कर दिया है। पड़ोसी राज्य राजस्थान के कोटा जिले में भी बारिश के कारण अलर्ट जारी किया गया है। शिवना नदी में बाढ़ का पानी पशुपतिनाथ महादेव मंदिर के गर्भ गृह में घुस गया है। पशुपतिनाथ महादेव के चारमुख जलमग्न हो गए हैं। मंदिर परिसर खाली कराया जा रहा है। मौके पर सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए हैं।

बाढ़ से प्रभावित किसानों ने मांगा मुआवज़ा
लगातार बारिश और बाढ़ के कारण फसल खराब हो रही है। परेशान किसान मुआवजा मांगने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंच गए। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद किसानों ने हाथ में खराब फसल लेकर नारेबाजी की।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar