Punjab Kesari MP ads

इंदौर में छतरीपुरा क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद ,पुलिस ने चार लोगों पर किया मामला दर्ज

Friday, Nov 01, 2024-08:49 PM (IST)

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के छतरीपुरा थाना क्षेत्र में आज हुए दो पक्षों के बीच विवाद के बाद लगभग 5 घंटे तक थाने पर हिंदूवादी संगठनों का हंगामा चलता रहा ,जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसके बाद मामला शांत हुआ वहीं पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला, डीसीपी ऋषिकेश मीणा के साथ विवादित क्षेत्र में फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ रिजर्व बल भी मौजूद था। 

PunjabKesariछतरीपुरा थाना क्षेत्र के रविदासपुरा में आज दोपहर पटाखे फोड़ रहे बच्चों से विशेष वर्ग के द्वारा मारपीट करने के बाद क्षेत्र में माहौल बिगड़ा हुआ था। जिसके बाद कई थानों का बल भी क्षेत्र में तैनात किया गया था, डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र में स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

वहीं घायलों का उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल क्षेत्र में तैनात किया गया है। वहीं लोगों से अपील की गई है कि भ्रामक  जानकारियां ना फैलाए कोई भी गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी विवाद के बाद क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News