ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवान ने खुद को मारी गोली, वजह है चौकाने वाली

4/14/2020 6:42:33 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में लॉक डाउन के दौरान रातीबड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ड्यूटी पर तैनात चेतन ठाकुर ने खुद को गोली मार ली। गोली उसके कंधे में लगी। जवान चेतन ठाकुर की हालत गंभीर है, गोली उसके कंधे में जा धंसी। चेतन वहीं निढाल होकर गिर पड़ा। आनन फानन में उसे बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी इरशाद वली भी अस्पताल पहुंचे।


जानकारी के अनुसार, कोरोना वायरस के कारण डिप्रेसन के चलते भोपाल के नीलबड़ इलाके में ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान ने खुद को गोली मार ली। जवान का नाम चेतन ठाकुर है। वो रातीबड़ थाने में तैनात है। बताया जा रहा है कि पहले उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर हवा में लहरायी, इससे पहले कि साथ के तैनात पुलिस के बाकी साथी चेतन को काबू में कर पाते उससे पहले ही उसने खुद को गोली मार ली। इसके बाद वहां मौजूद अन्य जवान सकते में आ गए। लगातार लंबी ड्यूटी से परेशान था जवान बताया जा रहा है कि चेतन लॉक डाउन और कर्फ्यू के दौरान ड्यूटी के बोझ से परेशान था। बढ़ती गर्मी के बीच रात दिन लगातार ड्यूटी और शिफ्ट से ज्यादा काम करने के कारण वो परेशान था।

meena

This news is Edited By meena