Video: MP फिर हुआ शर्मसार, पत्रकार पत्नी पर पुलिसकर्मी पति ने दहेज के लिए ढाए जुल्म

1/25/2019 2:36:55 PM

इंदौर: प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार इस बात का गवाह है कि बेशक 21वीं सदी चल रही है। महिलाएं पढ़ी लिखी व जागरुक हैं। लेकिन हमारा समाज आज भी उन्हे वह दर्जा नहीं दे सका है आज भी महिलाओं को दहेज की बलि चढ़ना पड़ रहा है। यह बात और भी हैरान करने वाली हो जाती है, जब अत्याचार किसी आम महिला से नहीं बल्कि पेशे से पत्रकार पत्नी से हो रहा हो। ताजा मामला जिले के तुकोगंज थाना क्षेत्र का है। यहां एक पत्रकार पत्नी को उसके पुलिसकर्मी पति द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।



बता दें कि, महिला पत्रकार निकिता रघुवंशी ने इंदौर के ही तुकोगंज थाने में पदस्थ आरक्षक रविन्द्र सिंह ठाकुर से 22 मार्च 2018 को आर्य समाज में लव मेरिज की थी। शादी के कुछ ही दिन बाद रविन्द्र ने निकिता के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। निकिता का आरोप है कि मामूली बातो पर उसके साथ मारपीट की जाती रही है। उसकी सास उसे पसंद नहीं करती। उसका कहना है कि वह अपने बेटे की शादी किसी दहेज़ लाने वाली महिला से करवाती। निकिता के मुताबिक रविन्द्र ने उससे दूसरी शादी की है। उसके पहले भी उसकी पत्नी थी, जिससे उसकी 6 साल की बेटी है। पहली पत्नी को तलाक देने के बाद अब रविन्द्र उसे भी छोड़ने का प्रयास कर रहा है।



निकिता के मुताबिक वह कुछ दिन पहले अपने सामान लेने अपने ससुराल गई थी। जहां पति और अन्य ने उसके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत करने वह महिला थाने गई, जहां आवेदन कबूलने के बावजूद भी रविन्द्र के पुलिसकर्मी होने की वजह से प्रकरण दर्ज करने से इंकार कर दिया गया। अब मंगलवार को पुलिस जन सुनवाई में निकिता ने एसपी मुख्यालय मोहम्मद युसूफ कुरैशी से शिकायत की है। एसपी कुरैशी ने रविन्द्र के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करने के आदेश महिला थाना प्रभारी को दिए है।

 

निकिता के मुताबिक उसके हाथ एक ऑडियो रिकॉर्डिंग लगी है। जिसमे उसकी सास किसी पंडित नामक व्यक्ति को डेढ़ लाख रूपए देकर निकिता पर एसिड अटेक करवाने की बात कह रही है। पुलिस इसकी भी जाँच कर रही है। हांलाकि पंजाब केसरी इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR