MP में लव जिहाद पर सियासत गरम, BJP प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस से जोड़ा कनेक्शन (Video)

9/13/2020 6:40:45 PM

भोपाल (प्रतुल पाराशर): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सतना में लव जिहाद की घटना और महू में राशन घोटाले में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष की संलिप्तता को कांग्रेस का चरित्र बताया है। उन्होंने कहा कि सतना में हुई लव जिहाद की घटना गंभीर ही नहीं मानवता पर कलंक है। ऐसी घटना के आरोपियों पर कडी से कडी कार्रवाई होना चाहिए। साथ ही कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी इस घटना पर जवाब देने की जरूरत है।    

 

किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा लव जिहाद...
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सतना की हुई लव जिहाद की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश में लव जिहाद की घटना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लव जिहाद घटना को गंभीरता से लिया है। ऐसे लोगों पर कड़ी से कडी कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद की घटना का आरोपी समीर खान कांग्रेस का पदाधिकारी है और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ उसके फोटो है। कांग्रेस नेताओं को जवाब देना चाहिए कि क्या ऐसे लोगों को संरक्षण देते है। 

PunjabKesari,

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News