Video: सतना कांड पर जमकर हो रही राजनीति, एक-दूसरे को घेरने में जुटी कांग्रेस-BJP

2/25/2019 7:13:16 PM

जबलपुर: सतना में दो जुड़वां भाईयों की हत्या के बाद जनता में आक्रोश व अपराधियों के खिलाफ गुस्सा है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे और  सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील चौक से लेकर एसपी ऑफिस तक अपनी आक्रोश रैली निकाली और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया।



जबलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था बनाने में असफल रही है, इसी वजह से इन दो मासूमों की जान चली गई घटना के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जबलपुर में मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस कर्मियों और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में आपस में झड़प हो गई। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के विरोध में नारेबाजी भी की।



वहीं एमआईसी सदस्य कमलेश अग्रवाल का कहना है कि भाजपा झंडे लगी गाड़ियों से अपराधियों का कोई भी नाता नहीं है। अभी यह साबित भी नहीं हुआ है कि यह गाड़ी आरोपियों की है। कांग्रेस सरकार घटनाओं को बीजेपी पर थोप कर पुलिस की नाकामी को छिपाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल कर रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अभिलाष पांडे सहित डेढ़ सौ से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR