MP की 8 संसदीय सीटों के पर थमा चुनावी शोरगुल, अब होगा घर-घर जाकर प्रचार

5/17/2019 6:32:48 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश के आठ संसदीय क्षेत्रों में शुक्रवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त होने के साथ ही चुनावी शोरगुल थम गया। आठ सीटों इंदौर, देवास, धार, उज्जैन, खंडवा, खरगोन, मंदसौर और रतलाम में मतदान रविवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।
 


आज शाम छह बजे चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त होने के उपरांत चुनावी शोर थम गया। अब प्रत्याशी सिर्फ घर-घर जाकर संपर्क कर सकेंगे। राज्य में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खरगोन में चुनावी सभा को संबोधित किया। लोकसभा चुनाव के लिए मोदी की भाजपा चुनाव अभियान की अंतिम सभा थी। राज्य में कुल 29 संसदीय क्षेत्र हैं। पहले चरण में 29 अप्रैल को छह संसदीय सीटों पर, छह मई को सात संसदीय सीटों पर और 12 मई को आठ संसदीय सीटों पर मतदान हुआ है। शेष आठ सीटों पर मतदान 19 मई को है। सभी सीटों के परिणाम 23 मई को आएंगे। 

suman

This news is suman