MP में छ: लोकसभा सीटों पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 29 अप्रैल को होगी वोटिंग

4/27/2019 1:02:32 PM

जबलपुर: देश के चौथे और मध्यप्रदेश में पहले दौर के मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे थम जाएगा। 29 अप्रैल को सीधी, जबलपुर, मंडला, छिदवाड़ा, शहडोल, बालाघाट संसदीय क्षेत्रों में पहले दौर का मतदान होना है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके बाद प्रत्‍याशी डोर टू डोर कैंपेन कर सकेंगें। जनता को लुभाने के लिए प्रत्याशियों के पास आज आखिरी मौका है। सभी प्रत्याशी सुबह से ही जोर-शोर से प्रचार में जुट गए है। नेता आज तबाड़तोड़ सभाएं करेंगें।


प्रदेश की 6 सीटों पर चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद चौथे चरण की 6 सीटों पर 29 अप्रैल को डाले वोट जाएंगे। इसमें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा शामिल है। 48 घंटो तक इन लोकसभा क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। शराब की बिक्री बंद कर जाएगी। लाउडस्‍पीकर पर पाबंदी रहेगी। 29 अप्रैल को सुबह 7 बजे से यहां पर मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। आज अंतिम दिन मुख्मयमंत्री कमलनाथ और लोकसभा प्रत्याशी नकुलनाथ छिंदवाड़ा जिले में पांच जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। छिंदवाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी आज भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी नथतन शाह के समर्थन में दो आमसभा करेंगे। मंडला में फग्गन सिंह कुलस्ते, बालाघट में ढाल सिंह बिसने के लिए केंद्रीय मंत्री उमा भारती वोट अपील करेंगी।



 

  1. छिंदवाड़ा से 2019 में उनके बेटे नकुलनाथ कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। कमलनाथ भी यहीं से विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे हैं। यानी पिता-पुत्र दोनों के लिए एकसाथ वोट पड़ेंगे। छिंदवाड़ा में नकुलनाथ के सामने भाजपा ने नत्थन शाह कवरेती को उतारा है। 
  2. जबलपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की प्रतिष्ठा दाव पर है। उनका मुकाबला कांग्रेस के विवेक कृष्ण तन्खा से हैं। 2014 का चुनाव विवेक तन्खा राकेश सिंह से हार गए थे। लेकिन इस बार मुकाबला रोचक बताया जा रहा है। 
  3. सीधी में बीजेपी ने मौजूदा सांसद रीति पाठक को ही दोबारा टिकट दिया है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुनसिंह के बेटे अजयसिंह को उतारा है। 
  4. शहडोल में भाजपा के मौजूदा सांसद ज्ञानसिंह भी टिकट कटने से खफा हैं, उन्होंने निर्दलीय उतरकर भाजपा को चुनौती दे दी है। यहां से भाजपा ने हिमाद्रीसिंह को टिकट दिया जो पहले कांग्रेस से हार कर भाजपा में शामिल हुई थीं।
  5. मंडला में भाजपा ने मौजूदा सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते पर फिर से भरोसा जताया है। कांग्रेस ने कमल मरावी को उतारा है। कुलस्ते क्षेत्र के बड़े नेता हैं, परंतु आदिवासी गौंगपा (गौंडवाणा गणतंत्र पार्टी) का यहां दबदबा रहता है और कांग्रेस ने उसी पार्टी के मरावी को कांग्रेस में शामिल कर भाजपा को चुनौती दी है। 
  6. बालाघाट से भाजपा ने वर्तमान सांसद बोध सिंह भगत का टिकट काटकर ढाल सिंह बिसेन को प्रत्याशी बनाया है। वर्तमान सांसद बोध सिंह भगत ने भाजपा से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR