MP: बस चंद घंटे और EVM में कैद हो जाएगा इन प्रत्याशियों का भविष्य

5/11/2019 11:49:21 AM

भोपाल: लोकसभा चुनाव के छठवें और मध्यप्रदेश के तीसरे चरण के तहत प्रदेश की आठ संसदीय सीटों भोपाल, विदिशा, सागर, राजगढ़, गुना, ग्वालियर, भिंड और मुरैना में रविवार को मतदान होगा। सभी संसदीय क्षेत्रों पर शुक्रवार शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो चुका है। अब प्रत्याशी सिर्फ घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। भोपाल संसदीय क्षेत्र पर बीजेपी की प्रज्ञा सिंह ठाकुर का मुकाबला कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से है।
 

ये हैं प्रत्याशी
विदिशा में मुख्य मुकाबला भाजपा के रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के शैलेंद्र पटेल के बीच, सागर में कांग्रेस प्रत्याशी प्रभु सिंह ठाकुर और भाजपा के राजबहादुर सिंह के बीच और भिंड में कांग्रेस के देवाशीष जरारिया और भाजपा की संध्या राय के बीच हो रहा है। मुरैना संसदीय क्षेत्र पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कांग्रेस के रामनिवास रावत के सामने हैं, वहीं ग्वालियर में मुख्य मुकाबला भाजपा के विवेक शेजवलकर और कांग्रेस के अशाोक सिंह का हो रहा है। गुना संसदीय क्षेत्र पर कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा के के पी यादव आमने-सामने हैं। इसी तरह राजगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी मोना सुस्तानी भाजपा के रोडमल नागर का मुकाबला कर रही हैं। प्रदेश में 12 मई को इन संसदीय क्षेत्रों के बाद 19 मई को शेष आठ सीटों देवास, उज्जैन, इंदौर, धार, मंदसौर, रतलाम, खरगोन और खंडवा में मतदान होगा।

suman

This news is suman