पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के खिलाफ लगे पोस्टर, लिखा-एक मछली सारे तालाब को गंदा कर रही है

9/6/2019 4:06:22 PM

ग्वालियर(अंकुर जैन): मध्यप्रदेश कांग्रेस में पोस्टर वार जारी है। कांग्रेस के कार्यक्रता, मंत्री व वरिष्ठ नेता अपनी ही पार्टी की किरकिरी करने में तुले हुए हैं। पूर्व दिग्विजय सिंह व वन मंत्री में शुरु हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब सिंधिया समर्थकों ने पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ पोस्टर लगाए हैं। जिनपर वन मंत्री उमंग सिंघार का समर्थन किया है

सिंधिया समर्थकों ने ग्वालियर में दिग्विजय सिंह के खिलाफ पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर पर लिखा मध्यप्रदेश में एक मछली सारे तालाब को गंदा कर रहीं है। मध्यप्रदेश शासन में हस्तक्षेप कर रहीं है। इतना ही नहीं पोस्टर में वन मंत्री उमंग सिंघार का समर्थन करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से समस्या का समाधान करने का आग्रह किया गया है।

 

 

meena

This news is Edited By meena