इंदौर में छाए 'सैल्यूट आकाश जी' के पोस्टर, कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति

6/28/2019 4:27:59 PM

इंदौर: बीजेपी इंदौर 3 से विधायक आकाश विजयवर्गीय के सैल्यूट पोस्टर पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने पोस्टर पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कमलनाथ सरकार के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कैलाश विजयवर्गीय और संमर्थकों के लिए गिरोह शब्द का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा ये गिरोह तालिबानी संस्कृति फैला रहा है, लेकिन ये पश्चिम बंगाल नहीं है। शांति के टापू मध्य प्रदेश में हम ऐसा नहीं होने देंगे।



नगर निगम कर्मियों से बैट से पिटाई करने के बाद आज शुक्रवार को शहर के हर कोने पर आकाश को सैल्यूट करने के पोस्टर नजर आए। जिनमें समर्थकों ने उन्हें सैल्यूट किया था। नगर निगम ने फौरन ही पोस्टर हटवा दिए। कांग्रेस ने इस पर कहा मध्यप्रदेश जैसे शांति वाले प्रदेश में भाजपा अशांति फैला रही है। मंत्री सज्जन सिंह वर्मा यहां तक कह गए कि कैलाश विजयवर्गीय का गिरोह औऱ पूरा परिवार मप्र में तालिबानी संस्कृति का प्रयोग करने में लगा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि आकाश विजयवर्गीय को चाहे सैल्यूट करें या तोंपों की सलामी दें,जो अपराधी है वो सलाखों के पीछे रहेगा।



वहीं आकाश विजवयर्गीय के सैल्यूट वाले पोस्टर पर जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने भी कड़ा एतराज जताया है उन्होंने कहा कि मैं सैल्यूट करता हूं न्यायालय को और सैल्यूट करता हूं इंदौर की पुलिस को जिसने ग़लत काम करने पर इतने प्रभावशाली नेता के बेटे पर भी कार्रवाई कर दी।
 

meena

This news is Edited By meena