ग्वालियर की शान हास्य कवि प्रदीप चौबे का निधन, सदमे में साहित्य समाज

4/12/2019 11:01:37 AM

ग्वालियर: हास्य व्यंग्य जगत में अपनी कला का जलवा दिखाने वाले बेताज बादशाह प्रदीप चौबे साहित्य जगत से रुख्सत हो गए। वे लगभग 70 वर्ष के थे तथा ग्वालियर के रहने वाले थे। उनके निधन से साहित्य जगत में गम का माहौल है। हाल में वे कपिल शर्मा के शो में दिखाई दिए थे। उनके इस तरह चले जाने से हास्य जगत सदमे में हैं।



अपने अलग अंदाज से दुनिया भर में पहचान बनाने वाले हास्य कवि इस दुनिया को सदा के लिए अलविदा कह गए। भारत ही नहीं अन्य देशों में भी हंसी से वातावरण को गुदगुदाने वाले ग्वालियर की शान प्रदीप चौबे का रात दो बजे निधन हुआ। पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उनके एक बेटे का कुछ दिन पूर्व ही भोपाल में निधन हुआ था। जिससे वह बेहद सदमे में चल रहे थे। प्रदीप चौबे के बड़े पुत्र आकाश मुंबई से ग्वालियर आएगें उसके बाद चौबे का अंतिम संस्कार किया जाएगा। चौबे ने हमेशा देश, काल, वातावरण और समाज को ध्यान में रखकर अपना हास्य अंदाज सबके सामने रखा है। साथ ही उनकी कविताओं ने रूढ़िवादी पर करारा प्रहार किया है। हाल में वे कपिल शर्मा के शो में दिखाई दिए थे। उनके निधन से साहित्य समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR