भोपाल में बच्ची का शव मिलने से कमलनाथ सरकार निशाने पर, साध्वी प्रज्ञा ने उठाए सवाल

5/1/2019 1:40:09 PM

भोपाल: राजधानी भोपाल में पर्यटक स्थल मनुआभान की टेकरी पर एक बच्ची का शव बरामद होने के मामले में बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कमलनाथ सरकार को  निशाने पर लिया है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़ा करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने अपने ट्वीट में कहा कि, कल शाम को कोचिंग पढ़ने निकली भोपाल की बेटी के साथ हुई घटना से वे स्तब्ध हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहाल है, कमलनाथ केवल छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्री बन कर रह गए हैं।

उन्होंने कहा है कि, इस बेटी का बदला भाजपा लेगी। मनुआभान की टेकरी पर आज सुबह 12 साल की एक छात्रा का शव बरामद हुआ है। बच्ची कल अपनी एक नाबालिग रिश्तेदार के साथ यहां घूमने आई थी। बताया जा रहा है कि उनके साथ दो युवक भी थे। बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश शुरु की गई। पुलिस ने मामले में दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। 

suman

This news is suman