कमलनाथ के मंत्री का साध्वी पर हमला, कहा- प्रज्ञा दुनिया की सबसे क्रिमिनल महिला

5/19/2019 3:54:57 PM

ग्वालियर: भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा नाथू राम गोडसे को देशभक्त बताकर अपनी पार्टी सहित चारों तरफ से घिर चुकीं है। इसी क्रम में कमलनाथ सरकार के मंत्री ने उन पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि प्रज्ञा ठाकुर भगवा के रूप में दुनिया की सबसे क्रिमिनल महिला है।



जानकारी के अनुसार, पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश सरकार के पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा शहीदों का अपमान किया है। उन्होंने तीखा रुख अपनाते हुए पूछा कि अगर पीएम नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रज्ञा को मन से माफ़ नहीं किया है तो पार्टी से निष्कासित क्यों नहीं कर देते।



यादव ने समाजसेवी कैलाश सत्यार्थी के ट्विव का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सत्यार्थी ने कहा गोडसे ने तो बापू की शारीरिक हत्या की थी प्रज्ञा ठाकुर ने तो उनकी आत्मा को ही मार दिया। लाखन सिंह ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि प्रज्ञा ठाकुर भगवा के रूप में दुनिया की सबसे क्रिमिनल टाइप की महिला है। जो भगवा चोला पहन कर खतरनाक स्टेटमेंट दे रही है।

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR