Uma Bharti को मिला प्रज्ञा सिंह ठाकुर का साथ, बोलीं,- बैन होना चाहिए शराब

4/24/2022 12:44:55 PM

विदिशा (अभिनव चतुर्वेदी): अक्सर विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शराबबंदी को लेकर बयान दिया है। बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शराबबंदी को लेकर पूर्व सीएम उमा भारती का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में शराब की बिक्री बंद होना चाहिए।  

बक्शे ना जाए उपद्रवी: प्रज्ञा सिंह 

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा स्कूलों में पाठ्यक्रम में गीता और रामचरितमानस को शामिल किए जाने पर बोलते हुए बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि यह कार्य बहुत पहले किया जाना चाहिए था। हालांकि अब शामिल किया गया है, इसका स्वागत किया जाना चाहिए। वहीं एक वर्ग विशेष द्वारा किए जा रहे हमलों पर उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति या मानसिक रोगी चाहे वह किसी भी जाति का हो यदि उपद्रव कर रहा है तो वह सजा का हकदार है लेकिन सामुहिक रूप से उपद्रव करने वालों को अपने संबंधित वर्ग के देश में चले जाना चाहिए। 

दुखद घटना पर जताया शोक 

जहां उन्होंने बंटी नगर स्थित तिवारी परिवार के लोगों के बीच जाकर दुखद घटना पर शोक जताया। वहीं सर्किट हाउस में मीडिया से कई विषयों को लेकर चर्चा की। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी चर्चा करती दिखी। 

 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh