बाबू लाल गौर का हाल जानने पहुंची प्रज्ञा ठाकुर, ICU में लेकर गई कैमरामैन
8/9/2019 3:47:53 PM
भोपाल: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबू लाल गौर की स्थिति अस्थिर बनी हुई है। इसी बीच शुक्रवार को उनकी तबीयत का हाल चाल जानने भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर आईसीयू में कैमरामैन के साथ पहुंच गई। उन्होंने गौर के सिर पर हाथ रखकर फोटो भी खिंचवाया। यह फोटो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।
आज म.प्र.के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल जी गौर का स्वास्थ्य जानने मैं नर्मदा हास्पिटल गई।उनकी हालत बहुत नाजुक है।प्रभु से प्रार्थना है कि उनको शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें। कृष्णा जी गौर का सेवा भाव अद्भुद है। pic.twitter.com/p4jbpbueRi
— Sadhvi Pragya Official (@SadhviPragya_MP) August 8, 2019
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर गौर से मिलने पहुंची। वे आईसीयू में कैमरामैन के साथ पहुंच गई और फोटोसेशन भी चला। उन्होंने इन फोटों को ट्विटर पर शेयर किया है।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की हालत नाजुक बनी हुई है। 89 साल के बाबूलाल गौर को बुधवार शाम फेफड़ों में इन्फेक्शन की शिकायत के चलते भोपाल के नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद से वह आईसीयू में हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में बाबूलाल गौर की पुत्रवधू और भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा सीट से विधायक कृष्णा गौर रुकी हुई हैं, जो भी नेता गौर की तबियत पूछने पहुंच रहे हैं वो कृष्णा गौर से मुलाकात कर ही हालचाल जान रहे हैं।