मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन...

12/28/2023 3:37:47 PM

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल अपने परिवार सहित उज्जैन पहुंचे। सभी ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल हुए। दोनों नेता अलग-अलग पहुंचे थे। प्रह्लाद पटेल ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए।


कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भस्म आरती में शामिल हुए। दर्शन के बाद प्रहलाद पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि यह हमारे गुरुजनों का आशीर्वाद है कि आज हमें महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ मिला है।

 

प्रहलाद पटेल ने कहा कि हम सब बाबा महाकाल से कुछ ना कुछ मांगने आते हैं और मैं चाहता हूं कि मध्य प्रदेश देश के सर्वोच्च राज्यों में उच्च कोटि का राज्य बने। बाबा महाकाल की कृपा के बिना यह नहीं हो सकता। बाबा महाकाल की कृपा से ही सब काम सफल हो जाएंगे।

 

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मैं अपने जीवन में कभी भी किसी भी मंदिर में दर्शन करने अकेले नहीं गया। मैं अपने परिवार के साथ ही सभी धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने गया और कभी ऐसा मौका भी आया तो पहले पत्नी से फोन पर अनुमति मांगी उसके बाद मंदिरों में दर्शन किए।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी पहुंचे महाकाल मंदिर

मध्य प्रदेश की डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा भी अपने परिवार के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे और यहां पर महाकाल बाबा के उन्होंने दर्शन किए।  मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने परिवार के साथ बाबा महाकाल का गर्भ गृह से पंचामृत अभिषेक कर पूजन अर्चन किया और एक लोटा जल भी चढ़ाया।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma